October Holidays 2024: फटाफट निपटा लीजिए जरूरी काम, अक्टूबर में इतने दिन रहेंगी छुट्टियां, जानें-बच्चों को कितने दिन जाना होगा स्कूल?

Holidays In October 2024 (अक्टूबर 2024 में अवकाश) : आप अभी से अपने जरूरी काम निपटा लीजिए। इस बार अक्टूबर 2024 में छुट्टियों की भरमार है। इस माह 12 दिन बैंक (Bank) और नौ दिन स्कूल (School) बंद रहेंगे। इस बार अक्टूबर 2024 में त्योहारों के चलते बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार पूरे महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम निपटाना है, तो इस सूची को ध्यान से देख लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
अक्टूबर में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली आदि त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा, हर माह की तरह दूसरा और चौथा शनिवार और चार रविवार भी छुट्टियों में गिने जाएंगे।
अक्टूबर 2024 जानें, कब-कब रहेगी बैंकों में छुट्टी
दो अक्टूबर को सोमवार के दिन गांधी जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
तीन अक्टूबर को बृहस्पतिवार के दिन शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
छह अक्टूबर को रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
10 अक्टूबर को बृहस्पतिवार को महा सप्तमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
11 अक्टूबर को शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
12 अक्टूबर को शनिवार के दिन आयुध पूजा, दशहरा और दूसरा शनिवार होने के कारण छुट्टी रहेगी।
13 अक्टूबर को रविवार के दिन साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
17 अक्टूबर को बृहस्पतिवार को कटि बिहू, असम व प्रगट दिवस, वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर को रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
26 अक्टूबर को शनिवार को परिग्रहण दिवस, जम्मू और कश्मीर, व चौथे शनिवार के चलते छुट्टी रहेगी।
27 अक्टूबर को रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
31 अक्टूबर को बृहस्पतिवार को नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
जानिए, इस माह कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
अक्टूबर 2024 में त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों के कारण नौ दिन का स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को बुधवार के दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा
महात्मा गांधी का जन्मदिन दो अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहते हैं।
महानवमी पर 11 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन स्कूल बंद रहेंगे
नवरात्रि के नौवें दिन महानवमी पर स्कूल, बैंक और अधिकांश दफ्तरों में अवकाश रहेगा।
दशहरा पर 12 अक्टूबर को शनिवार दिन अवकाश रहेगा
2024 में दशहरा 12 अक्टूबर को पड़ेगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होता है। दशहरा के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, बैंक, और अन्य दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।
दीवाली पर 31 अक्टूबर को बृहस्पतिवार के दिन अवकाश रहेगा
इस साल दीवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीवाली के लिए अधिकतर जगहों पर दो दिन का अवकाश दिया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास समाप्त कर अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में दीपावली मनाई जाती है।
अक्टूबर में इन प्रमुख छुट्टियों के अलावा रविवार और अन्य अवसरों पर भी अवकाश रहेगा। इन सार्वजनिक छुट्टियों को ध्यान में रखकर अपने सभी जरूरी काम समय से निपटा लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी ना हो। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



