Fraud: प्लॉट के नाम पर ठगी का धंधा जोरों पर,खरीदने वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो लुट जाएगी गाढ़ी कमाई!

प्लॉट (Plot) के नाम पर ठगी का धंधा इन दिनों जोरों से फल-फूल रहा है। प्लॉट खरीदने वाले सावधान हो जाएं, नहीं तो मेहनत की गाढ़ी कमाई लुटने में देर नहीं लगेगी। पुलिस और प्रशासन टरकाता रहेगा, कोर्ट में सिर्फ तारीख मिलेगी और पीड़ित दर-दर की ठोंकरे खाते रहेंगे। गुंडे और मवाली उन्हें डराते-धमकाते और जान से मारने की धमकी देते रहेंगे।
भारत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में प्लॉट के नाम पर ठगी करने का धंधा जोरों से हो रहा है। यहां पर एक ही प्लॉट कई-कई लोगों को बेच दिया जाता है। पीड़ित दर-दर की ठोंकरे खाते रहते हैं और उनको ठगने वाले शान-ओ-शौकत से ऐशोराम की जिंदगी जीते हैं। वो ना तो प्लॉट देते हैं और ना ही पैसे वापस करते हैं। जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पीड़ित की कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है, हर जगह सिर्फ धनबल और बाहुबल की सुनवाई होती है। रोजाना समाचार पत्रों ठगी की ना जाने कितने खबरें आती हैं और उससे भी ज्यादा ऐसी घटनाएं दबा दी जाती है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)
यह भी पढ़ेंः
1.प्लॉट के नाम पर पत्रकार से 10.50 लाख की ठगी, एसएसपी के आदेश पर हुई एफआईआर2.प्लॉट दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार3.प्लॉट के नाम पर पत्रकार से ठगी के मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की धरपकड़ तेज
4.प्लॉट के नाम पर पत्रकार से ठगी, मुख्य आरोपी गौरव राणा और उसका भाई प्रदीप गिरफ्तार
5Ghaziabad: पत्रकार के प्लॉट पर गैंगस्टर की मदद से दरोगा कर रहा है अवैध कब्जा
6.प्लॉट के नाम पर पत्रकार को ठगने वाला गैंगस्टर प्रदीप राणा गिरफ्तार


