क्राइम
Sirsa Grenade Attack Case: सिरसा में थाने के पास ग्रेनेड हमला मामले में एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

NIA: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हरियाणा के सिरसा में पिछले साल 25 नवंबर को महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
इनके खिलाफ दाखिल हुए आरोपपत्र
अधिकारियों ने बताया कि राजबीर सिंह उर्फ फौजी, वेद प्रकाश उर्फ पम्मा, जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल के नाम शनिवार को पंचकूला की एनआईए विशेष अदालत में दाखिल पूरक आरोपपत्र में शामिल हैं। (भाषा)



