देश-दुनिया
Gwalior Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर के बाहर कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फिर मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि हादसे में मंदिर की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ग्वालियर हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हादसे में लोगों की मौत होने पर रविवार को दुख जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। (भाषा)



