क्राइम
ED Raid: उत्तर प्रदेश में आजम खान के ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर पर ईडी ने मारे छापे

Jauhar University: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले की जांच के तहत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और विश्वद्यालय से संबंधित परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

10 जगहों पर तलाशी ली
अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में राज्य के रामपुर और सहारनपुर तथा दिल्ली में लगभग 10 जगहों पर तलाशी ली जा रही है। (भाषा)



