देश-दुनिया

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक असाधारण राजनेता थे, जिनकी दूरदृष्टि अद्वितीय थी तथा उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने 16 अगस्त, 2018 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले नेता थे।

कहा, भारत की प्रगति में अटल की भूमिका अद्वितीय
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज सुबह अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की प्रगति में उनकी भूमिका अद्वितीय है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button