देश-दुनिया

Tiranga Yatra: दिल्ली में तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, देखें तस्वीरें

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ मंगलवार को यहां तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
विधानसभा परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह यात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू हुई और बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर संपन्न हुई।

जानें, क्या कहा दिल्ली की सीएम ने
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि केसरिया हमारे शौर्य और त्याग का तेज है। श्वेत सत्य और शांति का संस्कार है। हरा समृद्धि और जीवंतता का प्रतीक है। और अशोक चक्र राष्ट्र की अनवरत गति और कर्तव्य का संकल्प। आज दिल्ली विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के साथियों और विधायकगण के साथ तिरंगा यात्रा में राष्ट्रध्वज थामा तो हृदय भारत माता के गौरव और स्वाभिमान से भर उठा। यह तिरंगा हमारी सभ्यता का गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के तप और बलिदान की स्मृति और 140 करोड़ भारतीयों की एकात्मता का प्रतीक है। आप भी अपने घरों पर तिरंगा फहराइए। आइए, स्वतंत्रता के इस महोत्सव को ‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प के साथ जन-जन का उत्सव बनाएं। तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी इस वेबसाइट पर अपलोड करें – http://harghartiranga.com भारत माता की जय। वंदे मातरम्। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button