राजनीति

UP Politics: योगी आदित्‍यनाथ बोले, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। योगी ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता ने उन्हें 15 वर्षों तक अवसर दिया, लेकिन उन्होंने देश की राजधानी को बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया।

अरविंद केजरीवाल बोले, राम मंदिर दान से जुड़ी प्राथमिकी धोखा, बड़े लोगों को बचाया जा रहा
समाचार एजेंसी भाषा के मुताहिक, शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में दान के कथित गबन और आभूषणों की चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी को धोखा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज श्री राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन का परम सौभाग्य मिला। यह भव्य मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था और गौरव का प्रतीक है। श्री राम मंदिर में प्रभु की मनमोहक मूरत की दिव्य आभा को शब्दों में पिरोना असंभव है। सियावर रामचंद्र की जय।

हनुमान गढ़ी मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद और साधु-महात्माओं के सानिध्य का सौभाग्य मिला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज अयोध्या में श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त हुआ एवं महंत धर्मदास जी व अन्य साधु-महात्माओं के सानिध्य का सौभाग्य मिला। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button