देश-दुनिया

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, कहा-राम मंदिर दान से जुड़ी प्राथमिकी धोखा, बड़े लोगों को बचाया जा रहा

Arvind Kejriwal In Ayodhya: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राम मंदिर में दान के कथित गबन और आभूषणों की चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी को धोखा करार दिया है।

छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इस मामले में सिर्फ छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।

राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए
अरविंद केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमने आज श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और भगवान से प्रार्थना की कि जिन लोगों ने भी श्री राम मंदिर से चढ़ावा चोरी का महापाप किया है, वे उन्हें कठोर से कठोर दंड दें।

राम मंदिर में प्रभु की मनमोहक मूरत की दिव्य आभा को शब्दों में पिरोना असंभव
अरविंद केजरीवाल के अनुसार, श्री राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन का परम सौभाग्य मिला। यह भव्य मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था और गौरव का प्रतीक है। श्री राम मंदिर में प्रभु की मनमोहक मूरत की दिव्य आभा को शब्दों में पिरोना असंभव है। सियावर रामचंद्र की जय।

श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद मिला
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, आज अयोध्या में श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त हुआ एवं महंत धर्मदास जी व अन्य साधु-महात्माओं के सानिध्य का सौभाग्य मिला। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button