देश-दुनिया

UP News: लखनऊ अग्निकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई

Lucknow Fir: लखनऊ में एक इमारत में आग लगने के कारण झुलसने से 15 लोगों की मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने सोमवार को हुए इस हादसे के बाद सभी जिलाधिकारियों को लगातार सर्वे और कार्रवाई करने तथा पंजीकृत कोचिंग संस्थानों का भी सुरक्षा ऑडिट करने के आदेश दिए हैं।

प्रयागराज में खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थान सील
प्रयागराज में मानकों का पालन नहीं करने के लिए खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ की घटना के मद्देनजर खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थानों को मानक पूरे नहीं करने के कारण सील किया गया।

गाजियाबाद में 50 अनधिकृत शिक्षण संस्थान सील
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने गाजियाबाद में लगभग 50 अनधिकृत शिक्षण संस्थानों को सील किया। (भाषा/आईएएनएस)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button