Gujarat Politics: क्या भाजपा डर गई है? गुजरात इकाई का इंस्टाग्राम निलंबित होने पर आप विधायक ने किया सवाल

Gujarat News: गुजरात में जारी स्थानीय निकाय चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई का इंस्टाग्राम खाता निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद पार्टी नेताओं ने शनिवार को आरोप लगाया कि यह कदम मतदाताओं के बीच आप के बढ़ते समर्थन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डर को दर्शाता है। यह घटनाक्रम राघव चड्ढा समेत आप के सात राज्यसभा सदस्यों के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद हुआ।
जनता की आवाज दबाने की ये गंदी राजनीति सफल नहीं होगीः संजीव झा
विधायक संजीव झा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा डर गई है?
स्थानीय निकाय चुनावों के बीच भारी समर्थन जुटा रहे आप गुजरात के इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया। जनता की आवाज दबाने की ये गंदी राजनीति सफल नहीं होगी। बदलाव को कोई नहीं रोक सकता। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



