देश-दुनिया

Holi : सीएम योगी ने गोरखपुर में और अखिलेश ने सैफई में मनाई होली

Holi 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह के दौरान होली मनाई। योगी ने कहा कि आज होली का महान पर्व है। पूरे देश और दुनिया में जहां कहीं भी सनातनी रहते हैं, उन्होंने आज रंगों के इस उत्सव को उमंग और उत्साह के साथ आयोजित किया है। पूरे देश में होली का आनंद उत्साह और उमंग के साथ लिया जा रहा है। जो लोग कहते हैं कि यहां भेदभाव है तो उन्हें होली में शामिल होकर देखना चाहिए कि भेदभाव कहां हैं। सभी लोग एक दूसरे से मिलकर होली मनाते हैं।

अखिलेश यादव ने सैफई में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।

अखिलेश ने कहा कि होली की हार्दिक शुभकामनाएं, होली हमें यही संदेश देती है कि हम सब लोग बहुरंगी रहें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button