बधाई संदेश

Diwali 2025: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

Deepotsav 2025: देशभपर में दीपावली का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने भारत और विदेश में रह रहे भारतीयों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दीपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button