देश-दुनिया

Ajit Pawar Plane Crash: पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 66 वर्षीय अजित पवार और चार अन्य लोगों की सुबह पुणे जिले में बारामती के पास हुए विमान हादसे में मृत्यु हो गई।

पीएम मोदी और अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत कर विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की घटना के बारे में जानकारी ली।

विमान हादसे में अजित पवार की मृत्यु से स्तब्ध हूं: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मृत्यु से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अजित पवार आम लोगों के नेता थे और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ काफी मजबूत थी।

हवाई दुर्घटना में जान गंवाने वाली हस्तियों में होमी भाभा से लेकर अजित पवार तक शामिल
बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस त्रासदी ने न केवल एक लोकप्रिय जननेता को छीन लिया, बल्कि उन हादसों की कड़वी यादें भी ताजा कर दीं, जिनमें पहले भी देश ने अपने कई राजनीतिक दिग्गजों और प्रमुख हस्तियों को असमय खोया है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान पुणे के बारामती में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह उतर रहा था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button