Maharashtra News: राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी को महाराष्ट्र के प्रत्येक नागरिक से माफी मांगनी चाहिए

लोकसभा (Loksabha) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के सांगली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न केवल सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना के लिए बल्कि नोटबंदी, किसान विरोधी विधेयकों और जीएसटी के लिए भी माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी को 17वीं सदी के महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के उस अपमान के लिए महाराष्ट्र के प्रत्येक नागरिक से माफी मांगनी चाहिए, जब 26 अगस्त को राजकोट किले में उनकी प्रतिमा ढह गई थी।
कहा, विचारधारी की है लड़ाई
सांगली में एक जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि मैंने लोकसभा में कहा है कि कुछ भी हो जाए जातीय जनगणना करवाएगी, तो कांग्रेस और हमारा गठबंधन करवाएगा। क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है। आप लोगों के डीएनए में हमारी विचारधारा है और लड़ाई विचारधारा की है, जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती है आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले। इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा। (भाषा/एएनआई)



