क्राइम

Naresh Balyan: दिल्ली में आप विधायक नरेश बाल्यान मकोका मामले में गिरफ्तार, जबरन वसूली मामले में मिली जमानत

दिल्ली (Delhi) पुलिस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कथित संगठित अपराध से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया, जबकि कथित जबरन वसूली से संबंधित एक अलग मामले में यहां की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

50000 रुपये के निजी बॉण्ड और इतनी ही राशि के मुचलके पर दी राहत
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने 50,000 रुपये के निजी बॉण्ड और इतनी ही राशि के एक मुचलके पर आरोपी को यह राहत प्रदान की। न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की दिल्ली पुलिस की अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज एक अन्य मामले में उनकी फिर से गिरफ्तारी का पुलिस का अनुरोध भी अस्वीकार कर दिया और कहा कि यह विचारणीय नहीं है।

शनिवार को हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली के उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाल्यान को पूछताछ के लिए आर के पुरम स्थित दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कार्यालय में शनिवार को बुलाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button