UP Politics: ओम प्रकाश राजभर बोले-सपा में बड़ी टूट होगी, कई नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमाने लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) में बड़ी टूट होगी और कई नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए भी तैयार हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इन दावों को खारिज किया है।
कहा, राम गोपाल यादव ने अमित शाह को पत्र सौंपा
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सपा नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र सौंपा है। हालांकि, उन्होंने कथित पत्र के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।
खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है?
खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।
समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार
महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



