Vice President: सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ

CP Radhakrishnan: चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाई।
राधाकृष्णन का आरएसएस के स्वयंसेवक से लेकर उपराष्ट्रपति तक का सफर
किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक, जनसंघ से राजनीतिक पारी की शुरुआत, 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद, समर्थकों के बीच तमिलनाडु के मोदी के नाम से लोकप्रिय चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में एक समृद्ध राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव रखते हैं।
अमित शाह ने राधाकृष्णन को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। अमित शाह ने कहा कि उनका व्यापक ज्ञान और अनुभव लोगों की बेहतर सेवा करने के लिए हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और मजबूत करेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



