देश-दुनिया

Nepal News: नेपाल में जेल में झड़प के दौरान तीन कैदियों की मौत, अब तक 15000 से अधिक कैदी फरार

Nepal: नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच बृहस्पतिवार को एक जेल में सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान तीन कैदियों की मौत हो गई, जबकि अब तक दो दर्जन से अधिक जेलों से 15,000 से अधिक कैदी फरार हो चुके हैं।

नेपाल हिंसा में अब तक 31 लोगों की गई जान
वहीं, नेपाल हिंसा में अब तक करीब 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेपाल में हिंसा कांग्रेस की भूल का नतीजा: सम्राट चौधरी
नेपाल के मौजूदा हालात पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस की भूल का नतीजा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता तो नेपाल में शांति और खुशहाली होती।

नेपाल सीमा पर उप्र पुलिस हाई अलर्ट पर, फंसे भारतीयों की मदद को प्राथमिकता: डीजीपी
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बुधवार को कहा कि पिछले तीन दिनों में नेपाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं, हालांकि सीमा पर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस नेपाली एजेंसियों के संपर्क में है लेकिन प्राथमिकता भारतीय नागरिकों की सहायता करना और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकना है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए अधिकारियों को वहां फंसे राज्य के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार रात एक बयान में साय ने कहा कि मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि छत्तीसगढ़ के कुछ पर्यटक इस समय नेपाल में हैं। उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं तथा भारत सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेपाल हिंसा पर सबकी नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button