राजनीति

Shuddhikaran: मल्लिकार्जुन खरगे ने शुद्धिकरण मामले में जेपी नड्डा को लिखा पत्र, प्राथमिकी के लिए उत्तराखंड के सीएम धामी को निर्देशित करने का किया आग्रह

Purification: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा से पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्देशित कर शुद्धिकरण की घटना में शामिल व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

24 दिन बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा को पत्र लिखकर यह भी कहा कि 24 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खरगे ने याद दिलाया आश्वासन
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा को पत्र लिखकर हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कराए गए शुद्धिकरण के गंभीर मामले में उनके द्वारा सदन में दिए गए आश्वासन की मैंने याद दिलाई है और आग्रह किया है कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। 24 दिन बीत जाने के बाद भी इस घृणित घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों व संगठनों के विरुद्ध एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है।

पत्र में लिखी ये बात
खरने ने कहा कि मैंने पत्र में स्पष्ट कहा है कि यह मुद्दा निजी तौर पर मेरे या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से परे व्यापक तौर पर करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है, जो इस क्रूर वास्तविकता से रोज रूबरू होते रहते हैं। ऐसे गलत लोगों को सबक देना जरूरी है।

यह मांग की
खरगे के मुताबिक, और मेरी मांग स्पष्ट है कि इन तथ्यों और राज्य सभा सदन में दिए गए आश्वासन के आलोक में आप मुख्यमंत्री उत्तराखंड को निर्देशित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान पर हुए शुद्धीकरण की इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों और संगठनों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button