बधाई संदेश

Vijayadashami: देशभर में विजयदशमी की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Vijayadashami 2026: देशभर में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयदशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कामना की है कि यह त्योहार सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण करे।

कहा, सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी को विजयदशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।

जानें, कब मनाई जाती है विजयदशमी
विजयदशमी का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

जानें, क्यों मनाई जाती है विजयदशमी
विजयदशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने लंका के राजा रावण का वध करके माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराया था। उत्तर भारत और कई अन्य स्थानों पर इसी उपलक्ष्य में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं और रामलीला का समापन होता है। वहीं, पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में यह पर्व मां दुर्गा द्वारा महिषासुर नामक राक्षस के वध और दुर्गा पूजा के समापन का प्रतीक है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इसी उपलक्ष्य में देशभर में यह त्योहार मनाया जाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button