क्राइम

Delhi News: दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री से 4.03 करोड़ रुपये मूल्य का तीन किलोग्राम सोना जब्त

IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आए एक भारतीय यात्री के पास से 3.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें जब्त की गईं, जिनकी कीमत करीब 4.03 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक बयान में दी गई।

फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर रखी गई सोने की छड़ें बरामद हुईं
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 19 अक्टूबर को यहां पहुंचे यात्री को मौके पर की गई प्रोफाइलिंग के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका। यात्री के सामान की तलाशी के दौरान फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर रखी गई सोने की छड़ें बरामद हुईं।फ्लोर स्प्रिंग एक यांत्रिक उपकरण है, जिसे फर्श के नीचे आमतौर पर दरवाजे के पास लगाया जाता है। यह दरवाजे को खोलने और बंद करने की स्वचालित प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। इस मामले में कथित तौर पर सोने की छड़ों को छिपाने और जांच के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए इस उपकरण का इस्तेमाल किया गया था। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button