Indigo Crisis: इंडिगो की बेंगलुरु हवाई अड्डे से 60 से अधिक उड़ानें रद्द, माकपा सांसद रहीम बोले-विमानन संकट के लिए सरकार भी जिम्मेदार

Indigo Crisis: इंडिगो ने बुधवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 60 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि विमानन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने एक दिन पहले दावा किया था कि कंपनी का परिचालन फिर से पटरी पर आ गया है।
इनती उड़ानें हुईं रद्द
एक सूत्र ने बताया कि इंडिगो ने बुधवार को 61 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिनमें 35 आगमन और 26 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं।
माकपा सांसद रहीम बोले, विमानन संकट के लिए सिर्फ इंडिगो नहीं, सरकार भी जिम्मेदार
माकपा सदस्य एए रहीम ने बुधवार को राज्यसभा में हालिया इंडिगो संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह हालात अंधाधुंध निजीकरण और नियमन में ढील का नतीजा हैं, जिनकी वजह से देश का विमानन क्षेत्र डुओपोली (ऐसी स्थिति जब बाजार में दो ही कंपनियों का दबदबा रहता है) में बदल गया है।
कहा, उड़ान ड्यूटी समय सीमा नियमों को शिथिल न किया जाए
शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए रहीम ने सरकार से अनुरोध किया कि उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) नियमों को शिथिल न किया जाए।(भाषा)



