देश-दुनिया
Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हुई?

Indigo Crisis: इडिगो संकट पर बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से बुधवार को सवाल किया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई, जिसके कारण इंडिगो की कई उड़ान रद्द करनी पड़ीं।
ये सवाल भी किए
हाई कोर्ट ने इन हालात को संकट करार दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को हुई परेशानी और उत्पीड़न के अलावा यह अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान का भी सवाल है। (भाषा)



