क्राइम

Meerut News: नीला ड्रम हत्या मामले की आरोपी ने बेटी का नाम रखा राधा, ससुराल वालों ने की डीएनए जांच की मांग

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश में मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान ने अपनी नवजात बेटी का नाम राधा रखा है। उसके ससुराल वालों ने बच्ची की डीएनए जांच कराने की मांग की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जानें, क्या है मामला
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, मुस्कान पर अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने का आरोप है, गिरफ्तारी के समय वह गर्भवती थी। पलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने शव को एक नीले ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट भर दिया था। तब यह मामला काफी चर्चा में रहा था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button