क्राइम

Delhi Blast Case: दिल्ली विस्फोट मामले में डॉ. उमर को पनाह देने वाला शोएब फरीदबाद से गिरफ्तार

Delhi Blast: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोटक से भरी कार चलाने वाले डॉ उमर उन नबी को कथित तौर पर पनाह देने के मामले में फरीदाबाद के शोएब को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में सातवां आरोपी है शोएब
धौज, फरीदाबाद (हरियाणा) का शोएब इस मामले में गिरफ्तार होने वाला सातवां आरोपी है। एनआईए की जांच से पता चला है कि उसने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके से पहले टेररिस्ट उमर को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था, जिसमें कई लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। एनआईए ने पहले इस मामले की जांच के दौरान कार बम धमाके करने वाले उमर के छह और खास साथियों को गिरफ्तार किया था।

विस्फोट में 15 लोगों की हुई थी मौत
गत 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसे नबी चला रहा था। विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button