क्राइम
UP News: बलिया में होली के दौरान ड्यूटी के समय शराब पीने पर पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

BalliaNews: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक उपनिरीक्षक को होली के दिन ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनय सिंह को शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। (भाषा)


