Farmer Protest: राकेश टिकैत बोले-बंटोगे तो लुटोगे, किसानों से की एकजुटता की अपील

पंजाब (Punjab) के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 21 दिन पूरे होने के बीच संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने संयुक्त लड़ाई के लिए किसानों की एकजुटता का सोमवार को फिर से आह्वान करते हुए कहा कि बंटोगे तो लुटोगे। राकेश टिकैत ने डल्लेवाल की सेहत के प्रति चिंता भी जाहिर की।
डल्लेवाल ने केंद्र से फसलों पर एमएसपी की गारंटी की मांग दोहराई
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सोमवार को संक्षिप्त संबोधन में फसलों पर न्यूनतम समर्थन कीमत (एमएसपी) देने की किसानों की मांग दोहराई। डल्लेवाल किसानों की मांग के लिए खनौरी सीमा पर पिछले तीन सप्ताह से आमरण अनशन कर रहे हैं।
चिकित्सकों ने दी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह
पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है। हालांकि, उन्होंने कोई भी उपचार लेने से इनकार कर दिया है। कैंसर से पीड़ित 70 वर्षीय डल्लेवाल पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे हुए हैं, ताकि केंद्र पर फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की अन्य मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके। (भाषा)



