खेल-मनोरंजन
Critics Choice Awards 2025: दिलजीत दोसांझ बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, पायल कपाड़िया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

Critics Choice Awards 2025: पायल कपाड़िया द्वारा निर्देशित फिल्म ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट को सातवें क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यहां मंगलवार रात को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को अमर सिंह चमकीला में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि दर्शना राजेंद्रन को पैराडाइज में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।



