देश-दुनिया
Magh Mela 2026: योगी आदित्यनाथ बोले, माघ मेले में 15 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद

Magh Mela 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में कहा कि प्रयागराज में तीन जनवरी से प्रारंभ हो रहे माघ मेले का दायरा 2024 के मेले की तुलना में बढ़ाया गया है। इस बार मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद है।
माघ मेला 2026 की तैयारी प्रारंभ
सीएम योगी ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि माघ मेला 2026 की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इस बार माघ मेले का दायरा 2024 की तुलना में बढ़ाया गया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



