PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी ने भूटान नरेश के साथ की वार्ता, कालचक्र एम्पॉवरमेंट समारोह का किया उद्घाटन

PM Modi In Bhutan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भूटान में आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव के दौरान कालचक्र एम्पॉवरमेंट समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक भी उपस्थित रहे।
पीएम मोदी ने भूटान नरेश का जताया आभार
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मेरी भूटान यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब इस देश के लोग विभिन्न ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। यह महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो की 70वीं जयंती है, वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव चल रहा है और भारत से विशेष बुद्ध अवशेष यहां हैं। ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में प्राप्त परिणाम हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और गति प्रदान करेंगे। भूटान की जनता और सरकार के प्रति मेरी कृतज्ञता। मैं भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का आभारी हूं कि वे दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर आए।

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ की वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा समाप्त कर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय सहायता से निर्मित 1,020 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ वार्ता की। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



