देश-दुनिया
Kathua Encounter : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

कठुआ (Kathua) जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में मुठभेड़ शाम लगभग साढ़े पांच बजे शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने एक घर में आतंकियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। (भाषा)



