क्राइम
Manipur Encounter: मणिपुर के चुराचांदपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार उग्रवादी ढेर

Manipur News: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के चार उग्रवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया जाता है कि अभी सर्च अभियान जारी है।
सर्च अभियान जारी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के हथियारबंद सदस्यों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर जिले के हेंगलेप उप-मंडल के अंतर्गत खानपी गांव में सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान चार उग्रवादी मारे गए। सर्च अभियान जारी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



