देश-दुनिया
Diwali 2025: पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई दिवाली

INS Vikrant : देशभर में दीपावली का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनाई, जिसे उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का एक विशाल प्रतीक बताया।
देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



