Delhi News: बुटीक से दो करोड़ रुपये की लूट के आरोप में दो किशोर और एक महिला गिरफ्तार

Delhi Crime: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित एक बुटीक से दो करोड़ रुपये मूल्य के दुल्हन के कपड़े और अन्य सामान लूटने के आरोप में दो किशोरों को पकड़ा गया है और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए किशोरों में से एक बुटीक का पूर्व कर्मी है।
ऐसे हुई लूट
अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिण) अचिन गर्ग के अनुसार, एक मार्च की रात करीब 11.15 बजे यह घटना हुई थी। गर्ग ने बताया कि शनिवार की रात एक महिला दो लोगों के साथ फार्म हाउस के अंदर संचालित बुटीक के सुरक्षा गार्ड के पास पहुंची थी। महिला ने खुद को मालिक का रिश्तेदार बताते हुए वॉशरूम का इस्तेमाल करने के लिए अंदर आने का अनुरोध किया था। महिला ने गार्ड का ध्यान भटकाया और इस दौरान उसके साथियों ने गार्ड को पकड़ लिया था। (भाषा)


