देश-दुनिया
Delhi Weather: दिल्ली में तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान गिरने के साथ सांसों पर संकट बढ़ता जा रहा है। तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले दो वर्षों में अक्टूबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया।
एक्यूआई 324 दर्ज
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है, जबकि एक दिन पहले यह 292 था। पिछले दो दिनों से एक्यूआई खराब बना हुआ है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



