राजनीति

Bihar Election 2025: पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता दोगुना होगा, पेंशन और बीमा की सुविधा मिलेगी, तेजस्वी यादव ने किया वादा

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वादों का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि अगर बिहार में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की सरकार बनती है तो पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों का भत्ता दोगुना किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने उनके लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवरेज और पेंशन का भी वादा किया।

तेजस्वी ने की ये घोषणाएं
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के लिए आज हमने निम्न घोषणाएं की हैं। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दुगुना किया जाएगा। पूर्व पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन देंगे। त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का 50 लाख का बीमा किया जाएगा। 2001 में पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों के प्रतिनिधायन के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र को पुन: लागू किया जाएगा।

कहा, मिलकर नया बिहार बनाएंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाएंगे
एक अन्य पोस्ट में तेजस्वी ने लिखा है ति बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। जैसे एक जगह खड़ा पानी सड़ जाता है। 𝟐𝟎 बरस तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों खराब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। तेजस्वी ने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं। तेजस्वी आपसे एक मौका मांग रहा है। आपने एनडीए को 𝟐𝟎 साल दिए हमें बस 𝟐𝟎 महीना दीजिए। मिलकर नया बिहार बनाएंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाएंगे। बिहार में चुनावी गहमागमी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button