क्राइम
Delhi News: दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे आईएसआईएस के दो संदिग्ध आतंकी गिफ्तार

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे आईएसआईएस के दो संदिग्ध आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में कथित तौर पर आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे थे।
भोपाल के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का नाम अदनान है और वे भोपाल के रहने वाले हैं। उन्हें दिल्ली के सादिक नगर और भोपाल में समन्वित अभियान के बाद विशिष्ट गोपनीय जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



