देश-दुनिया

Uttarakhand News: दिवाली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सहस्रधारा में आपदा पीड़ितों से की मुलाकात

Dehradun News: दिवाली पर सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के मझाड़ा गांव में आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मझाड़ा सहस्त्रधारा, देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से भेंट की। इस दौरान उनसे संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का ध्यान रखते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।दीपावली के शुभ अवसर पर प्रभावितों के साथ बिताया गया समय अत्यंत भावुक कर देने वाला क्षण था। हमारी सरकार प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण व पुनर्वास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button