देश-दुनिया
Supreme Court: संभल मस्जिद की रंगाई-पुताई संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court News: उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से मंगलवार को इनकार कर दिया, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुगलकालीन जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिया गया था।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दिया था ये निर्देश
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को जामा मस्जिद की पुताई का काम एक सप्ताह में पूरा करने का 12 मार्च को निर्देश दिया था। (भाषा)



