क्राइम
Chaitanyananda Saraswati Arrested: छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से पकड़ा गया

Chaitanyananda Saraswati News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती रविवार तड़के उत्तर प्रदेश के आगरा से पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती फरार चल रहा था। इस मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


