राजनीति
Delhi News: ट्रक और बस बॉडी निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ नितिन गडकरी से मिले राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राजस्थान के ट्रक एवं बस बॉडी बिल्डर इकाई के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर जताई चिंता
नितिन गडकरी से मुलाकात के पहले प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस बात पर चिंता जताई थी कि सरकार के नए मानक और अत्यधिक शुल्क कई छोटे निर्माताओं को व्यवसाय से बाहर कर सकते हैं, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका को खतरा हो सकता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



