Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल बोले, चढ़ावा चोरी के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आप

Delhi News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े विवाद में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी।
यह भी कहा अरविंद केजरीवाल ने
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों का घटनाक्रम दर्शाता है कि राम मंदिर में डकैती करने वाले महापापियों को मोदी सरकार बचाने में लगी है। सनातन के इन गुनहगारों को फांसी मिलनी चाहिए थी। अब हर सनातनी हिंदू का धर्म है कि इन महापापियों को सजा दिलवाने के लिए अपने आप को समर्पित करे। जो लोग इन पापियों को सजा दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे, प्रभु श्री राम उनका और उनके परिवार का कल्याण करेंगे। इस रविवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। पाठ के बाद इस पर चर्चा होगी कि प्रभु श्री राम के गुनहगारों को सज़ा दिलवाने के लिए क्या प्रयास करने हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



