देश-दुनिया

India Got Latent: जानें, इंडिया गॉट टैलेंट के विवादास्पद एपिसोड को क्यों किया गया ब्लॉक, क्या है मामला, किसने-क्या कहा

India Got Latent News: सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर इंडिया गॉट लैटेंट के उस एपिसोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसलिए किया गया ब्लॉक
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले इंडिया हैज लैटेंट एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया है।

इसलिए हुई आलोचना
हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो इंडियाज गॉट लैटेंट में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उन्हें हर तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर सोमवार को उनकी यह टिप्पणी खूब प्रसारित हुई।

इसने मांगी माफी
बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर ने बाद में अपने अपनी इस चूक के लिए माफी मांगी और यह भी कहा कि उन्होंने शो के निर्माताओं से विवादास्पद खंड को हटाने के लिए कहा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button