राजनीति

Haryana Politics: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही भाजपा

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा कर रही है, वह हरियाणा सरकार की नौकरियां राज्य के बाहर के लोगों को दे रही है।पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने दावा किया कि भाजपा सरकार एक साल में एक भी बड़ा भर्ती अभियान चलाने में सक्षम नहीं रही, जो कुछ छोटे भर्ती अभियान चलाए गए, उनमें हरियाणा के भीतर के लोगों की तुलना में बाहर के लोगों की भर्ती अधिक हुई।

कहा, हरियाणा में दो लाख पक्के पद खाली पड़े
हुड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हरियाणा में दो लाख पक्के पद खाली पड़े हैं। अकेले शिक्षा विभाग में ही 50 प्रतिशत पद रिक्त हैं। चुनाव के समय भाजपा ने दो लाख पक्की नौकरी और 1.20 लाख एचकेआरएन कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया। हरियाणा की ज्यादातर नौकरियां अन्य राज्यों के लोगों को दी जा रही है। जबकि दूसरे राज्यों में वहां की सरकारें अपने मूल निवासियों को प्राथमिकता देती है। लेकिन हरियाणा के युवाओं का हक मारा जा रहा है। मेरी मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और एचपीएससी का चेयरमैन किसी हरियाणावासी को बनाया जाए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button