India-China: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिले पीएम मोदी, जानें-किसने क्या कहा?

India And China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कहा कि भारत आपसी विश्वास, सम्मान एवं संवेदनशीलता के आधार पर चीन के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि दोनों देशों के बीच सहयोग 2.8 अरब लोगों के कल्याण से जुड़ा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मोदी ने शी से कहा कि भारत आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर चीन के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को पुन: संयोजित करने के लिए व्यापक वार्ता की।
शी चिनफिंग ने मोदी से कहा, भारत, चीन को अपने संबंधों को दीर्घकालिक नजरिए से देखना चाहिए
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और चीन को अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखना चाहिए।
कहा, भारत और चीन के बीच दोस्ती सही विकल्प
शी चिनफिंग ने पीएम मोदी से कहा कि भारत और चीन के बीच दोस्ती सही विकल्प है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



