मनोरंजन
Yamuna Expressway: बोनी कपूर बोले-यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द लेगी आकार, रोजगार का होगा सृजन

International Film City: फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार लेने वाली है और इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
बोनी कपूर को हवाई अड्डे के पास नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी
गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए बोनी कपूर को हवाई अड्डे के पास नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (भाषा)