देश-दुनिया

Vice President Election: जानें, उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए कब-क्या होगा?

उपराष्ट्रपति (Vice President) पद के लिए नौ सितंबर को चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना सात अगस्त को जारी होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी।

नौ सितंबर को ही घोषित होगा परिणाम
निर्वाचन आयोग ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम मतदान के दिन नौ सितंबर को ही घोषित कर दिया जाएगा।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खादी है उपराष्ट्रपति का पद
गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से भारत के उपराष्ट्रपति का पद खाली है। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button