देश-दुनिया

Court News: कबूतरों को दाना डालना लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा: बॉम्बे हाई कोर्ट

बॉम्बे हाई कोर्ट( Bombay High Court) ने बुधवार को कहा कि कबूतरों के झुंड को दाना डालना सार्वजनिक परेशानी उत्पन्न करने वाला कृत्य है और इससे लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरा है।

प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश
अदालत ने साथ ही मुंबई नगर निगम को ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

आदेश में यह भी कहा
कोर्ट ने कहा कि, यह स्थिति अब कानून की घोर अवहेलना की उभरती स्थिति से और भी जटिल हो गई है, क्योंकि हमारे पहले के आदेश में कबूतरों को दाना डालने व उनके जमावड़े का समर्थन करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था तथा अब नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोका जा रहा है। उच्च न्यायालय ने इसके बाद बीएमसी को निर्देशों की अवहेलना कर कबूतरों को दाना डालने वालों को दंडित करने का निर्देश दिया।

जानें, कबूतरों को दाना डालने से क्या खतरा है?
कबूतरों की बीट में पाए जाने वाले बैक्टीरिया, वायरस और फंगस सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे अस्थमा, हाइपरसेंसिटिव निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन्हें जूनोटिक डिसीज कहा जाता है, यानी ऐसी बीमारियां जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। कबूतरों की बीट से गंदगी फैलती है, जिससे पर्यावरण दूषित होता है। सावधानी और सजगता से ही इस खतरे और बीमारी से बचा जा सकता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button