क्राइम
Disha Patani: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग करने के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग करने के आरोपी रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो सक्रिय सदस्य बुधवार को गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और दिल्ली पुलिस की अपराध जांच इकाई के साथ मुठभेड़ में मारे गए।
12 सितंबर को की थी फायरिंग
गत 12 सितंबर को तड़के करीब तीन बजकर 45 मिनट पर अज्ञात हमलावरों ने दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत उत्पन्न हो गई थी। इस सिलसिले में बरेली कोतवाली थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। शूटरों की पहचान रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई थी। दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



